फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तय समय पर समस्याओं का समाधान न हुआ तो नपेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (बेतालघाट)। शहीद संजय बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में मंगलवार को बहुद्देशीय शिविर में प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने जन समस्याओं का निराकरण किया। जड़मिला निवासी शिवराज सिंह बिष्ट ने आपदा में भवन को खतरे की समस्या बताने पर मंत्री ने संबंधित विभागों को कार्रवाई करने को कहा। शिप्रा नदी में गंदगी की शिकायत पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पालिका भवाली और जिला पंचायत को अभियान चलता हुए नदी की सफाई कराने को कहा।
विज्ञापन

गरजोली के ग्राम प्रधान मुकेश गरजौला ने गांव में दो कक्षों में प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्या बताई। पशुपालकों को मुआवजा नहीं मिलने, वर्धो निवासी दलीप सिंह बोहरा ने शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर लंबे समय से हो रहे खनन कार्य से हो रहे भूमि कटान, बुढलाकोट के ग्राम प्रधान दिनेश बुढलाकोटी की जाख से पंगुठ तक मोटर मार्ग की मांग, चौरसा के ग्राम प्रधान किशोर ढेला ने दुनिखाल से रातीघाट तक मोटर मार्ग को प्रांतीय खंड नैनीताल को हस्तांतरित करने की मांग रखी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कैंची धाम में यातायात एवं पार्किंग समस्या रखी। मंत्री ने डीएम को स्थानीय व्यापारियों से विचार-विमर्श कर नई योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विनोद ढौडियाल ने खैरना तहसील के सामने अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई। मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तय समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने एसडीएम को जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ललित मोहन रयाल ने बार-बार गलत शिकायतें करके विकास कार्य रोकने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विधायक सरिता आर्य, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य दर्जा मंत्री दिनेश आर्य, सांसद प्रतिनिधि मदन मोहन कैड़ा, नवीन वर्मा, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, प्रताप बोरा, दलीप बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें