फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीमे का क्लेम कम देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। बहुद्देशीय सहकारी समिति भीमताल और बानना के किसानों ने बीमा कंपनी पर आलू की फसल बीमा का क्लेम कम देने का आरोप लगाया है। अलचौना के किसान शिवराज सिंह ने बताया कि फसलों का 4500 का बीमा कराया था और बीमा 1142 रुपये आया है। जंगलियागांव के समाजसेवी प्रेम सिंह कुल्याल ने कहा कि बीमे का क्लेम न के बराबर आया है। बहुद्देशीय सहकारी समिति बानना के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा बीमा कंपनियों की मनमानी से किसान परेशान हो चुके है। समिति के किसानों ने कहा कि जल्द बीमा कंपनी ने क्लेम पूरा नहीं दिया आंदोलन करेंगे। न्यायालय की शरण भी ली जाएगी। इस दौरान लक्ष्मी दत्त पलड़िया, प्रेम सिंह मेहरा, भैरव दत्त पलड़िया, त्रिलोचन, बंशीधर, हेम भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें