फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल में जल्द बनेगा आईसीयू

विज्ञापन
नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में इसी जगह पर आईसीयू कक्ष बनाया जा रहा है। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में आईसीयू बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने कवायद तेज कर दी है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) की टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण कर भूमि का चयन कर लिया है। इसी साल सितंबर तक यह कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि मंडल और जिला मुख्यालय होने के बावजूद अब तक नैनीताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे गंभीर स्थिति में मरीजों को रेफर करना पड़ता है। पिछले काफी समय से बीडी पांडे अस्पताल में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग होती रही है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने आईसीयू स्थापित करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिला अस्पताल में आईसीयू सुविधा देने की घोषणा की भी है। इसी क्रम में आरईएस की टीम ने भवन का निरीक्षण कर स्थान का चयन किया। विभाग अब स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजेगा। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने और बजट अवमुक्त होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल में जल्द ही आईसीयू का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया है। सितंबर तक अस्पताल परिसर में आईसीयू तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- डॉ. केएस धामी, पीएमएस बीडी पांडे अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें