फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर धूमधाम से मनाया बसंतोत्सव

विज्ञापन
फोटो--कालाढूंगी में गुरुवार को सामुहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : KALADUNGI
विज्ञापन
हल्द्वानी। दुर्गादत्त कपिलाश्रमी के पंचेश्वर मंदिर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन हुआ। आचार्य डॉ. प्रकाश चंद्र रूवाली और आचार्य डॉ. कैलाश चंद्र सनवाल ने मुंडन, कर्ण भेद विद्यारंभ, यज्ञोपवीत आदि संस्कार संपन्न कराए गए। प्रबंधक आनंद प्रकाश हर्बोला, प्रधानाचार्य राजेंद्र भट्ट ने बटुकों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव विशंभर दत्त पलड़िया, उप प्रबंधक गिरीश चंद्र कांडपाल, चंचल सिंह शाही, श्यामसुंदर गुरुरानी, नवनीत भट्ट, नीमा भट्ट, किरण भट्ट, हरिदास, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरन चंद्र पंत, रवि माहेश्वरी, अनिल बंसल, हरीश चंद्र पांडे, वंदना तिवारी, माया मौलेखी, कुलदीप पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कला संगीत महाविद्यालय
हल्द्वानी। सांस्कृतिक कला संगीत महाविद्यालय गुप्ता कंपाउंड तिकोनिया हल्द्वानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सरस्वती वंदना में भावेश पांडे, अखिलेश धपोला, प्रज्ज्वल भट्ट, पूर्वी पंवार, निधिकांत, देव जोशी, रिया मेलकानी ने प्रस्तुति दी। एकल प्रस्तुति के दौरान राग केदार पर भावेश पांडे और राग पटडीप पर संजय जोशी ने अपनी प्रस्तुति दी। डॉ. शिखा शर्मा के निर्देशन में पूजा जोशी, खुशी टंडन ने गीत प्रस्तुत किया गया। अखिलेश धपोला की राग देशकाल पर प्रस्तुति सराहनीय रही। दीक्षांत भट्ट, श्रेयस जोशी और वरदान शर्मा ने तबले पर सामूहिक संगत दी। संगीत गुरु पंकज आर्य ने भी तबले पर संगत दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार पांडे, अजय गुप्ता,प्रमोद पांडे, गौरी शंकर कांडपाल आदि मौजूद रहे।
श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय
हल्द्वानी। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में 30 बटुकों ने यज्ञोपवीत संस्कार के साथ जनेऊ धारण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन चंद्र बेलवाल के आचार्यत्व में हुए यज्ञोपवती संस्कार हुए। इस दौरान हरीश बेलवाल, विमल पंत, हरीश चंद्र भट्ट, योगेश साह, जगदीश चंद्र उप्रेती, विपिन पंत, गोविंद बल्लभ, दीप चंद्र, धन सिंह अधिकारी, खड़ग सिंह, हरीश चंद्र भट्ट, उर्वादत्त भट्ट, नवीन चंद्र जोशी, तारा दत्त पांडे आदि थे।
विज्ञापन

अरुणोदय धर्मशाला परिसर
आचार्य पंडित जमुना दत्त बहुगुणा ने विवेक और शुद्ध वाणी प्रदान करने के महात्म्य को समझाया। इस दौरान जीडी सती, पुष्पलता जोशी, पीतांबर दत्त तिवारी, बिपिन चंद्र पांडे, रोहित केसरवानी, डॉ. सुरेश चंद्र आर्य, डॉ. सीएल साह, वीबी श्रीवास्तव, पूरन सिंह जीना, जगदीश चंद्र बेलवाल, बीबी जोशी, नारायण दत्त जोशी आदि थे।
बंग समाज
रामकृष्ण धाम आश्रम में स्वामी चिदानंद के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान एसके विश्वास, बीके राय, पीके राय, शंकर, अशोक राय, नंद गोपाल साहू, आनंद मंडल, शर्मिला मित्रा आदि थे।
श्री आंवलेश्वर महादेव मंदिर
हल्द्वानी। यहां दर्जनों बटुकों के यज्ञोपवीत संस्कार विधिवत किए गए। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। आचार्य बसंत बल्लभ, गिरीश जोशी, दीप चंद्र भट्ट, अमित कांडपाल, पंडित कमलेश जोशी, पंकज जोशी और अनिल ने यज्ञोपवीत संस्कार कराया। इस दौरान महंत गोपाल दत्त भट्ट, पंडित प्रमोद भट्ट, दिनेश भट्ट, आवेश गर्ग, अजय चौहान, दीपक अग्रवाल, दीपू भट्ट, संजीव सिंघल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें