फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नजूल की जमीन पर बगैर लाइसेंस बनाई जा रही थी आइस्क्रीम

Sat, 26 Apr 2025 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
राजपुरा में निरीक्षण करते एसडीएम व नगर आयुक्त।
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रशासन और नगर निगम का जमीन पर कब्जा लेने का अभियान जारी है। शुक्रवार को एसडीएम और नगर आयुक्त ने राजपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाकर नजूल की जमीन को कब्जे में लिया। इस दौरान मौके पर बगैर लाइसेंस आइस्क्रीम निर्माण समेत कई गड़बड़ियां भी मिली। इस पर अलग-अलग विभागों ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी राहुल शाह व नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में खनन विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम राजपुरा क्षेत्र में पहुंची। यहां नज़ूल की खाली भूमि पर अतिक्रमण मिला। जमीन पर अवैध रूप से बालू का भंडारण भी किया गया था। एसडीएम ने बताया कि उक्त भूमि को नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया कि उक्त स्थल पर एक कच्चे भवन में बगैर लाइसेंस आइसक्रीम निर्माण के साथ घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग हो रहा था। इस पर संयुक्त टीम ने अवैध बालू भंडारण पर खनन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की। बताया कि मौके से मिले घरेलू सिलिंडर जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। संयुक्त निरीक्षण में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, खनन सर्वेक्षक विनोद बरकोटी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें