फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में झोपड़ी में लगाई आग

विज्ञापन
रामनगर पीरूमदारा क्षेत्र के थारी गांव में झोपड़ी में लगी आग। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा के थारी गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी के अंदर मौजूद महिला ने बाहर निकालकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पर दमकल की गाड़ी ने आग को बुझाया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पीरूमदारा चौकी में तहरीर दी है। इधर, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम थारी निवासी ध्यान सिंह और तेजा सिंह के बीच रास्ते का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों पक्षों में समय-समय पर नोंकझोंक होती रहती है। सोमवार की दोपहर विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की झोपड़ी में आग ला दी। झोपड़ी के अंदर मौजूद महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इधर, अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि झोपड़ी में आग से करीब पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना से गांव में तनाव है। बीडीसी सदस्य मुन्ना सिंह ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इधर, कोतवाल के मुताबिक पुलिस दोनों पक्षों को पीरूमदारा चौकी में लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें