फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में शख्स का बवाल: नाराज लक्ष्मी और बेटे पर गर्म दूध फेंका, दोनों झुलसे, जानें पूरा मामला

Sat, 23 Dec 2023 12:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां विवाद के चलते मायके में रह रही पत्नी की पति ने जमकर पिटाई कर दी। विरोध पर आरोपी ने बर्तन में उबल रहे दूध को पत्नी और बेटे पर उड़ेल दिया जिसमें दोनों झुलस गए। 
 
विज्ञापन
पत्नी की पति ने पिटाई की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में विवाद के चलते मायके में रह रही पत्नी की पति ने पिटाई कर दी। विरोध पर आरोपी ने बर्तन में उबल रहे दूध को पत्नी और बेटे पर उड़ेल दिया जिसमें दोनों झुलस गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


वार्ड 13 रेशमबाड़ी निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले वीरपाल से हुई थी। लेकिन छह महीने से दोनों के बीच विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। आए दिन पति उसके मायके में आकर उसे डराता धमकाता है और केस वापस करने के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर पीटता है। 

20 दिसंबर को वह मायके में अकेली थी। इसी बीच पति घर आया और गालियां देकर पीटने लगा। उसके बेटे हिमांशु ने बचाने की कोशिश की तो वीरपाल ने गैस पर उबल रहे दूध का भरा बर्तन बेटे और उस पर उड़ेल दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें