ये हैं नैनीताल की रोमांटिक जगहें
- फोटो : अमर उजाला
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। जिनके घर में शादी हो रही होगी, वे इन दिनों शादी की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे होंगे तो होने वाले दूल्ह-दुल्हन अपने लिए शॉपिंग तो कर ही रहे होंगे। इसके साथ ही वह अभी से हनीमून की प्लानिंग भी बना रहे होंगे। किसी भी न्यूली वेड कपल्स के लिए शादी के बाद हनीमून पर जाना एक खास लम्हा होता है। इस दौरान न्यूली वेड कपल्स एक-दूसरे को जानने-समझने का भी भरपूर मौका मिलता है। आप भी शादी के पहले से ही नैनीताल में हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में पता कर रहें हैं तो यह खबर आपके काम की है।
उत्तराखंड का नैनीताल हनीमून के लिए बेहतर जगह है। यहां का खूबसूरत प्राकृतिक माहौल ही आपके दिल में अपने हमसफर के लिए प्यार भर देगा। यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और पल-पल बदलता मौसम आपके हनीमून को यादगार बना देगा।
नैनीताल की इन जगहों का ले सकते हैं आनंद
- नैनीताल के पास भीमताल, नौकुचियाताल, सरियाताल, मुक्तेश्वर, कैंची धाम समेत और भी कई जगहें हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूम सकते हैं।
- इसके अलावा आप नैना देवी मंदिर, ईको केव गार्डन, चिड़ियाघर, की सैर भी कर सकते हैं।
- यहां आप एयर साइकिलिंग, वॉटर जोरचिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
कैसे पहुंचे नैनीताल
अगर आप नैनीताल ट्रेन से आने की सोच रहे हैं तो यहां नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। काठगोदाम से नैनीताल 35 किमी है। काठगोदाम से नैनीताल आप बस या टैक्सी से पहुंच सकते है। इसके अलावा अगर आप हवाई मार्ग से सफर कर रहे हैं तो यहां निकटतम हवाई अड्डा नैनीताल से लगभग 65 किमी दूर पंतनगर में है। यहां से भी आप टैक्सी या बस से नैनीताल पहुंच सकते हैं।