फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dimple Yadav In Kainchi Dham: परिजनों के साथ कैंची धाम पहुंची डिंपल यादव, बाबा नीम करौली के किए दर्शन

Tue, 28 Nov 2023 01:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव आज सुबह कैंची धाम पहुंची। डिंपल यादव ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की।
विज्ञापन
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव आज सुबह कैंची धाम पहुंची। डिंपल यादव ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इसके बाद डिंपल यादव अपने परिजनों के साथ गंतव्य को रवाना हो गई।

बता दें कि, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मंगलवार को जागेश्वर से लौटते वक्त अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम पहुंची। कैंची धाम पहुंचकर उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया और पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

 

परिजनों संग पहुंची डिंपल यादव काफी देर तक कैंची धाम में रही। आरती में भी भाग लिया। इस दौरान डिंपल काफी खुश नजर आई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें