फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल जिले में आज भी होली, अवकाश जारी, पढ़ें डीएम का आदेश, क्या खुला और क्या रहेगा बंद

Tue, 26 Mar 2024 08:23 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिले में जिला प्रशासन नैनीताल ने 26 मार्च को होली की छुट्टी का आदेश जारी किया है। सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद डीएम नैनीताल वंदना सिंह का आदेश आया था।
विज्ञापन
होली 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले में होली को लेकर लोगों में लगातार सस्पेंस जारी था, अब जिला प्रशासन नैनीताल ने 26 मार्च को होली की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है, सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद डीएम नैनीताल वंदना सिंह का आदेश आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुए अष्टमी के अवकाश को होली के अवकाश में संशोधन किया है। बता दें कि, जिलेभर में लोगों को लगातार संशय की स्थिति बरकरार थी, हल्द्वानी शहर में कई जगहों पर सोमवार को होली मना ली गई, लेकिन अधिकांश जगहों पर आज (मंगलवार)  यानी 26 मार्च को ही होली मनाई जाएगी।

नैनीताल जनपद के अंतर्गत समस्त कार्यालयों / संस्थानों में (बैंक/कोषागार/उप कोषागार को छोड़कर) घोषित किए गए स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 24 सितंबर 2024 को अष्टमी श्राद्ध (अष्टका) के लिए घोषित किए गए अवकाश के स्थान पर दिनांक 26 मार्च 2024 (मंगलवार) को होली का स्थानीय अवकाश घोषित किया जा रहा है। नैनीताल जिले के सभी स्कूल, कॉलेज एवं सरकारी कार्यालय भी मंगलवार को बंद रहेंगे। हालांकि यह स्थानीय अवकाश बैकों, कोषागार व उपकोषागारों में प्रभावी नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें