फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में धांधली पर हाईकोर्ट गंभीर

Sat, 23 May 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
वन प्रभाग चंपावत में मनरेगा के तहत एक करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से चेकडैम बनाने में गड़बड़ी के मामले में हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष शुक्रवार को मामले की सुनवाई हुई। अधिवक्ता संजय भट्ट ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा कि 2011-12 में वनप्रभाग चंपावत के भिंगराड़ा रेंज की 37 वन पंचायतों में मनरेगा के तहत चेकडैम बनाने का कार्य दिया गया था।

इसके तहत एक करोड़ 17 लाख रुपये का काम होना था। इसके लिए 37 लाख का सीमेंट खरीदा गया और शेष धनराशि का भुगतान मजदूरों को करना था। याचिकाकर्ता के अनुसार सीमेंट की खरीद बेनामी फर्मों से दिखाई गई और जो गांव में रहते ही नहीं हैं, उन्हें मजदूर के रूप में दर्शाया गया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत डीएम चंपावत से की गई थी, लेकिन तीन साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सरकार को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें