रामनगर। रामनगर में लव जिहाद वह धर्मांतरण के विरोध में तमाम हिंदूवादी संगठन रविवार को सड़कों पर उतर आए। रानीखेत रोड पर हिंदूवादी नेताओं ने लव जिहाद व धर्मांतरण का विरोध करते हुए लव जेहाद का सांकेतिक पुतला बनाकर उसे आग के हवाले किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
कुछ दिन पूर्व रामनगर में खुलेआम धर्म विशेष की छात्रा ने अपनी सहपाठी छात्रा को बुर्का पहनकर गलत मंशा से धर्म विशेष युवक से मिलवाया था। उसके बाद से ही रामनगर में हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश था। रविवार को सभी हिंदूवादी संगठनों ने मुख्यमंत्री से इस घटनाक्रम से जुड़े सभी संदिग्ध लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की। कहा कि इस घटना में किसी भी तरह के गिरोह की आशंका होने पर उसका खुलासा किया जाए। शहर में सक्रिय धर्म परिवर्तन करने वाले के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जाए। लव जिहाद धर्मांतरण के खिलाफ जन जागरण व जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की गई। पुतला फूंकने वालों में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी, भावना भट्ट, जयप्रकाश जाेशी, पूरन नैनवाल, भावना भट्ट, राजू रावत, नीमा मठपाल, सुभाष ध्यानी, सभासद राहुल रावत, पारस गोला, शिवी अग्रवाल, अनुज मिश्रा, त्रिभुवन असवाल, अंजलि रावत, भरत तिवारी आदि मौजूद थे। संवाद