हल्द्वानी। राजकीय एलटी समायोजित/पदोन्नत शिक्षक संघर्ष मंच खंड के शिष्टमंडल ने रविवार को कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर भेंट की। उन्होंने विधायक को ज्ञापन सौंपकर अधीनस्थ शिक्षा प्रशिक्षित (एलटी) सेवा नियमावली 2014, संशोधित नियमावली 2019 और वर्ष 2024 में प्रस्तावित संशोधनों पर अपनी बात रखी। नियमावली में पदोन्नति के स्थान पर समायोजन शब्द जोड़ने की मांग की गई है। इसके अलावा वर्ष 2009 से पूर्व की सेवा अवधि को नियमावली में शामिल करने, वर्ष 2024 में प्रस्तावित संशोधनों को शीघ्र कैबिनेट से पारित कर शासनादेश जारी करना शामिल रहा। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि शिक्षकों की मांगें न्याय और तर्कसंगत हैं। इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांगों को सदन में मजबूती के साथ उठाने का आश्वासन दिया। वहां दिगंबर फलोरिया, कैलाश चंद्र पांडे, शिवराज सिंह बनकोटी, गणेश जोशी, रमेश चंद्र जोशी, मदन गिरी गोस्वामी आदि थे। माई सिटी रिपोर्टर