फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़ी उत्पादों ने 13 हजार महिलाओं को बनाया लखपति दीदी

Tue, 02 Sep 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला समूहों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके तहत 13303 महिलाएं पहाड़ी उत्पाद बेचकर सालाना एक लाख से पांच लाख तक की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं की ओर से हस्तशिल्प उत्पादों के साथ जैम, जैली, अचार, जूस, पहाड़ी दाल, ऐपण, पेंटिंग, सिलाई-बुनाई का स्वरोजगार किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। जिले में भीमताल ब्लॉक में 1029, बेतालघाट 1813, धारी 936, हल्द्वानी 1407, कोटाबाग 3161, ओखलकांडा 788, रामगढ़ 1828 और रामनगर ब्लॉक में 2341 महिलाएं लखपति दीदी योजना में शामिल हो चुकी हैं।
एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। जिले में 13303 महिलाएं लखपति दीदी योजना में शामिल हैं। सभी महिलाएं पहाड़ी उत्पादों के जरिए सालाना एक लाख से अधिक की आम अर्जित कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें