फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर पहले अधिकारी से कहासुनी, फिर किया हाइवे जाम

विज्ञापन
तल्ली हल्द्वानी में हो रही पेयजल समस्या को लेकर जल संस्थान के अधिकारी के साथ पार्षद मनोज जोशी की ?
विज्ञापन
हल्द्वानी। पानी सप्लाई की जांच करने पहुंचे जल संस्थान के अधिकारी का महिलाओं ने घेराव कर दिया। पानी की परेशानी सुनने से बच रहे अधिकारी ने जब वहां से निकलने का प्रयास किया तो क्षेत्रीय पार्षद और महिलाओं की अधिकारी से कहासुनी हो गई। शाम के समय कॉलोनी में जल संकट के चलते कॉलोनी की महिलाओं ने बरेली रोड ही जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और पार्षद ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

तल्ली हल्द्वानी में पिछले कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। क्षेत्रीय पार्षद मनोज जोशी के साथ इलाके के लोग कई बार जल संस्थान कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई समाधान न निकलने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रमोद पांडे पेयजल सप्लाई की जांच करने क्षेत्र में पहुंचे तो वहां के लोगों और पार्षद ने उन्हें रोककर बात करनी चाही लेकिन अधिकारी ने अनसुना कर दिया। इस पर स्थानीय लोग भड़क उठे और उनका घेराव कर लिया। काफी देर के हंगामे के बाद जब अधिकारी ने पानी का टैंकर भिजवाने और जल्द से जल्द पानी की सप्लाई सुचारु कराने का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। सुबह विवाद शांत होने के बाद मोरारजी नगर और तल्ली हल्द्वानी के लोगों ने शाम के समय बरेली हल्द्वानी मार्ग पर पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे की वजह से यातायात तो बाधित हुआ ही साथ ही जाम की समस्या भी पैदा हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र के पार्षद मनोज जोशी और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह पार्षद और पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और लोगों को वापस भेजा। जल संकट झेल रहे लोगों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जलसंस्थान कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें