हल्द्वानी। ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के समापन के मौके पर श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था पुरानी आईटीआई गौजाजाली में दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दुल्हन तैयार करने वाली महिलाओं में हेमा बचखेती पहले स्थान पर रहीं। पूनम जलाल दूसरे, हिमानी ने तीसरा, भावना ने चौथा, मोनिका ने स्थान प्राप्त किया।
प्रशिक्षक हंसी चंदोला को संस्था अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल ने सम्मानित किया। इस मौके पर रेनू खुल्बे, मंजू पांडे, ममता जोशी, बीना नेगी, प्रियंका सिन्हा, विनीता नेगी, हंसी चंदोला, भावना आदि मौजूद रहीं।
51 महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए
हल्द्वानी। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से गिरिजा विहार कमलुवागांजा में गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था की ओर से आयोजित स्क्रीन प्रिंटिंग जूट बैग प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रशिक्षण लेने वाली 51 महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए गए। इस मौके पर नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक की डीजीएम आरती रावत, प्रशिक्षिक कमला रौतेला, नाबार्ड डीडीएम विशाल कंसल, जिला उद्योग केंद्र से योगेश पांडे, पार्षद चंद्रप्रकाश, ईडीआई परियोजना समन्वयक बाल कृष्ण जोशी, संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली आदि मौजूद रहीं।