पिछले पांच दिन से हो रही लगातार बारिश के बावजूद उमस से निजात नहीं मिल रही है। सूर्यदेव की तपिश ने सभी को बेहाल कर रखा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 72 घंटों में कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
15 जून से लगातार बारिश हो रही है। मगर सूर्यदेव की तपिश ने सभी को हलकान कर रखा है। बारिश के बावजूद उमस से निजात नहीं मिल रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम रहा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुमाऊं में 20 जून (सोमवार) से 72 घंटे तक भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने भारी बारिश को लेकर अलर्ट कर दिया है।