फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहुंचेगा मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल

Sun, 19 Jun 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
आदि कैलास यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। आदि कैलास यात्रियों का तीसरा जत्था रविवार सुबह जागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गया। यह दल जागेश्वर धाम के विविध मंदिर समूहों का दर्शन करेगा। रात्रि विश्राम जागेश्वर में करने के बाद यह दल सोमवार को धारचूला को रवाना हो जाएगा। इस यात्री दल में दो महिलाओं समेत 23 यात्री शामिल हैं। टीआरसी काठगोदाम में अल्प विश्राम के बाद सभी यात्री रवाना हो गए। खैरना में नाश्ता करने के बाद दोपहर को यह दल जागेश्वर पहुंच गया। पहले दल के गाइड प्रेम सिंह बिष्ट हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटक आवास गृह काठगोदाम के प्रबंधक रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि कैलास मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल सोमवार को दोपहर दो बजे टीआरसी काठगोदाम पहुंचेगा। दोपहर के भोजन के बाद यात्री रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा रवाना हो जाएंगे। टीआरसी में केएमवीएन के अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। तीसरे यात्री दल में 11 महिलाओं समेत 41 यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें