फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी और पीएससी में दवा का स्टॉक दुरुस्त रखें : सीएमओ

Sun, 30 Mar 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग लगातार बढ़ती गर्मी की संभावनाओं को देखते हुए सतर्क हो गया है। विभाग ने गर्मी में पीलिया, डायरिया, उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द की बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले के सभी अस्पतालों, सीएचसी, पीएससी में पर्याप्त दवा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही अस्पतालों में पीलिया डायरिया, उल्टी, दस्त के मरीज भी बढ़ने लगते हैं। कई बार इलाज के अभाव और समय पर दवा नहीं मिलने से मरीज को जान का खतरा बन जाता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इस बार पहले ही सतर्क हो गया है। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि अधिकारियों को जिले के सभी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी दवा का स्टॉक दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि दूषित पानी पीने के कारण मरीज इन बीमारियों की चपेट में आते हैं। उन्होंने गर्मी बढ़ने पर उबला पानी मिले की सलाह दी है। कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में क्लोरीन टेबलेट भी बांटी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें