फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा रोड ऊंचापुल स्थित हार्डवेयर की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई। आग से दुकान में रखे लाखों के सामान और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गए। प्राथमिक तौर पर घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नईबस्ती बनभूलपुरा निवासी नाजिम हुसैन की कुसुमखेड़ा ऊंचापुल में हार्डवेयर की दुकान है। वह बुधवार की शाम सात बजे दुकान बंद कर घर आया। आठ बजे आसपास रहने वालों ने सूचना दी कि आग लग गई है। इसके बाद वह भाई शहनवाज मलिक के साथ मौके पर पहुंचा। मुखानी थानाध्यक्ष और फायर ब्रिगेड की गाड़ी एफएसओ एमपी सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। अग्निशमन के जवानों ने दुकान का दरवाजा तोड़कर किसी प्रकार 40 मिनट में आग को काबू में कर लिया लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गए। दुकानदार का कहना था कि उसने अभी अलीगढ़ से डेढ़ लाख का माल मंगाया था लेकिन उसका पैकेट खोला भी नहीं था। शहनवाज का कहना था कि आग से करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।

प्रतीकात्मक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें