फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी करेगा नेशनल फुटबाल के ग्रुप मैचों की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के ग्रुप मैचों की मेजबानी हल्द्वानी करेगा। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की ओर से आधिकारिक फैसला लिया गया है। इसकी सूचना एआईएफएफ की वेबसाइट पर दी गई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में 30वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल स्पर्धा के ग्रुप मैच खेले जाएंगे। राज्य की टीम हरियाणा और दिल्ली के साथ ग्रुप-बी में है। टीम 12 को दिल्ली और 16 सितंबर को हरियाणा के खिलाफ खेलेगी। उत्तराखंड राज्य फुटबाल संघ के सचिव अख्तर अली भारत की महिला अंडर 17 की टीम के साथ भूटान में हैं। उनके हल्द्वानी पहुंचने के बाद तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। एसोसिएशन की ओर से कोच, क्लब और जिला फुटबाल संघ को जल्द ही टूर्नामेंट और ट्रायल की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें