हल्द्वानी श्रीरामलीला मैदान में आयोजित श्री गणेश महोत्त्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
हल्द्वानी। गणेश महोत्सव अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। बरेली रोड स्थित प्राचीन श्री शिव सेवा समिति और राजपुरा में मां संतोषी मंदिर समिति की ओर से स्थापित गणेश जी की मूर्ति का नम आंखों से विसर्जन किया गया।
शहर के अन्य जगहों पर लगे पंडालों और घरों में स्थापित गजानन की मूर्ति को लेकर लेेग बाजे-गाजे के साथ अबीर उड़ाते हुए शोभायात्रा के रूप में रानीबाग पहुंचे। भक्तजन पूरे मार्ग भर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते दिखे। प्राचीन शिव सेवा समिति ने भव्य शोभायात्रा के साथ विदा की श्री गणेश की मूर्ति ःप्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से लक्ष्मी शिशु मंदिर में स्थापित गणेश जी की मूर्ति के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। भक्तजन विभिन्न मार्गों से होते हुए बप्पा की मूर्ति को लेकर रानीबाग तक पहुंचे। यहां भावुक मन से भक्तों ने मूर्ति को विसर्जित किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक हरि मोहन अरोड़ा, अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, हेमंत साहू, शिव कपूर, पदम पाल, दीपांशु शर्मा आदि थे।