फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Violence: महिला जवानों को बचाने के लिए अंत तक डटे रहे एसपी सिटी, हरबंस सिंह ने बताया आंखों देखा हाल

Wed, 14 Feb 2024 03:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी हिंसा के दौरान उपद्रवियों के बीच फंसने पर एसपी सिटी हरबंस सिंह अपने साथ मौजूद महिला जवानों को बचाने के लिए अंत तक न सिर्फ डटे रहे, बल्कि जवानों को सबसे पहले निकालने के बाद आखिर में वहां से निकले। जानिए क्या बोले हरबंस सिंह...
विज्ञापन
एसपी सिटी हरबंस सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनभूलपुरा में पथराव और आगजनी के बीच जब फोर्स पीछे हट गई थी, तब उपद्रवियों के बीच फंसने पर एसपी सिटी हरबंस सिंह अपने साथ मौजूद महिला जवानों को बचाने के लिए अंत तक न सिर्फ डटे रहे, बल्कि जवानों को सबसे पहले निकालने के बाद आखिर में वहां से निकले। जब थाने में आग लगने की जानकारी मिली तो जवानों को बचाने के लिए दोबारा हिंसाग्रस्त क्षेत्र में घुस गए।

बनभूलपुरा में अतिक्रमण तोड़ने के दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह की अगुवाई में फोर्स को सबसे आगे पूरब की ओर लगाया था, जहां अतिक्रमण हटना था। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि इस बीच पथराव शुरू हो गया और एक दीवार के पीछे से लोग पत्थर फेंकने लगे। उनको वहां से हटाने के लिए करीब 15-16 जवानों के साथ आगे बढ़े और दीवार को तुड़वाकर आगे मैदान में चले गए। इस बीच भीड़ बढ़ती गई और पथराव तेज हो गया। पीछे मौजूद फोर्स वहां से हटने लगी, लेकिन जब तक वे वहां से निकलते फोर्स पीछे जा चुकी थी और वे दोनों तरफ से फंस गए थे। उनके साथ महिला फोर्स के जवान अधिक थे, इसलिए उनको बाहर निकलने की पहली प्राथमिकता थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Violence: सीएम का उपद्रवियों को बड़ा जवाब, 24 घंटे में धामी की घोषणा पर एक्शन; चौंक गए लोग

Trending Videos
विज्ञापन

महिला जवानों को बचाने के लिए उनको पहले बाहर निकलने के लिए कहा और उनको आगे कर वह खुद उनके पीछे से आने लगे। इस दौरान उनके हाथ, कमर और पैर में पत्थर लगने से चोट लगी। हाथ से खून भी बहने लगा था। जहां पर जेसीबी खड़ी थी, वहां से आगे निकलते ही जेसीबी चालक को भी वहां से जाने को कहा। थोड़ी देर में ही उपद्रवी जेबीसी में चढ़ गए। वहां से जैसे ही बाहर की ओर आए तो यहां मोड़ पर आग लगी थी, तब एक गली में घुस गए। मगर अंधेरे में कुछ सिपाही रास्ता भटक गए और दूसरी गली में चले गए। लेकिन उनको पूरा रास्ता पता था इसलिए जो साथ थे पहले उनको अंबेडकर नगर की गली से बाहर निकाला। उसके बाद भटके हुए सिपाहियों को भी खोजकर करीब सवा 7 बजे बाहर निकल पाए। बाहर आकर सबसे पहले घायलों को देखा और अस्पताल भिजवाया।

थाना जलाने की सूचना पर तुरंत दौड़े
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि हिंसाग्रस्त इलाके से बाहर ही निकले थे, तभी बनभूलपुरा थाने में आग लगने की सूचना मिली। इस पर चोटिल महिला जवानों को अस्पताल भिजवाकर तुरंत बनभूलपुरा थाने की ओर गए। वहां का मंजर बहुत भयावह था। सबसे पहले थाने में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। उसके बाद उपद्रवियों को खदेड़ने की कार्रवाई शुरू की।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें