जौलजीबी मेला प्रकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजयुमो ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जौलजीबी मेला मामले में हुए प्रकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने जौलजीबी मामले का विरोध करते हुए कहा कि एक विधायक को पद की गरिमा रखनी चाहिए थी। इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग की है।