हल्द्वानी। गौलापार, लछमपुर निवासी 11 वर्षीय रिया पलड़िया ने शनिवार को एक मिनट में 21 बार निरालांबा चक्रासन कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इससे पहले एक मिनट में 14 बार ‘निरालांबा चक्रासन’ करने का रिकॉर्ड कर्नाटक की एक बालिका के नाम दर्ज था।
वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के नेशनल हैड आलोक कुमार की निगरानी में रिया ने एक मिनट में 21 बार निरालांबा चक्रासन करके दिखाया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के नेशनल हैड आलोक कुमार ने रिया द्वारा रिकॉर्ड कायम किए जाने की घोषणा करते हुए उन्हें प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिया। आलोक ने बताया कि रिया के ‘निरालांबा चक्रासन’ की वीडियो एक्सपर्ट द्वारा जांची जाएगी इसके 15 दिन बाद सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। रिया ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता हेमा पलड़िया, पिता नवीन पलड़िया और कोच अमित सक्सेना को दिया है। रिया ने बताया कि उनका लक्ष्य ओलंपिक जिमनास्टिक में गोल्ड लाना है। इस दौरान लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, वैंडी स्कूल के डायरेक्टर विकल बवाड़ी, प्रधानाचार्या भावना, बवाड़ी, प्रगतिशील किसान नरेंद्र मेहरा, थानाध्यक्ष संजय जोशी, त्रिलोक नौला, प्रकाश गजरौला आदि थे।
ट्रेनिंग के लिए आती है हल्द्वानी
कोच अमित सक्सेना ने बताया कि रिया को वह करीब चार साल से प्रशिक्षण दे रहे हैं। रिया हर रोज करीब 15 किमी की दूरी तय करके हल्द्वानी में मुखानी प्रशिक्षण के लिए पहुंचती है।
पिता बोले, मेरा सपना पूरा किया
हल्द्वानी। कुंवरपुर में जनरल स्टोर चलाने वाले रिया के पिता नवीन पलड़िया ने कहा कि अब उन्हें उनकी बेटी से पहचाना जाएगा। यह सपना था, जो आज पूरा हुआ। परिवार में रिया का छोटा भाई सोहन, दादा शंकर दत्त पलड़िया और दादी बसंती देवी हैं।
वैंडी स्कूल में कई रंगारंग कार्यक्रम
वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रिया की प्रदर्शन से पहले छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। छात्राओं ने राजस्थानी कालबेलिया नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद हरे और पीले रंग के परिधानों में छात्राओं ने ‘बाबुल तेरे अंगना की मैं हूं एक चिड़िया रे’ गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
गौलापार स्थित वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक मिनट में 21 बार निराला