फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: दो शिक्षकों ने आठ साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, फेल करने की धमकी दी, ऐसे हुआ मामला उजागर

Wed, 28 Feb 2024 08:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

सितारगंज में दो शिक्षकों पर एक छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन ने शिकायत मिलने पर एक शिक्षक को हटा दिया था, जबकि दूसरा शिक्षक पहले ही स्कूल छोड़ चुका था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
शिक्षकों ने छात्र के साथ किया कुकर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज से एक शर्मसार करमे वाली खबर सामने आ रही है। यहां दो शिक्षकों पर आठ साल के छात्र के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के निजी स्कूल प्रबंधन ने शिकायत मिलने पर एक शिक्षक को हटा दिया था, जबकि दूसरा शिक्षक पहले ही स्कूल छोड़ चुका था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित बालक के पिता ने बताया कि उनका बेटा कई दिनों से गुमसुम और डरा सहमा था। पूछने पर उसने बताया कि हाथीखाना मोहल्ला निवासी लव गुप्ता और ग्राम बिरिया निवासी जयप्रताप सिंह उर्फ चन्नू एक वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। शिक्षकों ने इसकी जानकारी किसी अन्य को देने पर उसे फेल करने और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने अन्य बच्चों के साथ भी इस तरह का कृत्य किया था।

ये पढ़ें-  मैं घर आ रहा हूं, खाना साथ में खाएंगे: सुसाइड करने से पहले युवक ने भाई को फोन किया,अप्रैल को होनी थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 377, 506 व बालकों का संरक्षण अधिनियम 5 व 6 के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें