फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी की लता ने मुंबई में पाया मुकाम

Sat, 28 Jan 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
lata - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रबल आत्मविश्वास हो, तो पहचान बनाना मुश्किल नहीं। रास्ते अपने आप बनते चले जाते हैं। मेरा जुनून ही मुझे मुंबई खींच लाया यह कहना है लता भट्ट का। लता जल्द ही रिलीज होने वाली भ्रम फिल्म में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम कर रही हैं।
विज्ञापन


नैनीताल जिले के हल्द्वानी गुजरौड़ा फतेहपुर निवासी लता ने बतौर अभिनेत्री कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया है। वह सावधान इंडिया में भी काम कर चुकी हैं। वह हॉकी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

भ्रम फिल्म से पहले वह जिंदगी मुंबई में भी बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम कर चुकी हैं। उन्होंने अमर उजाला को खास बातचीत में बताया कि भ्रम एक हॉरर फिल्म है। यह युवा पीढ़ी को सार्थक संदेश देगी।
विज्ञापन


बता दें कि लता का ताल्लुक इंडस्ट्री के किसी भी भट्ट परिवार से नहीं है। एक सामान्य परिवार में पली-बढ़ी लता कहती हैं कि परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया है। हमेशा कुछ अलग और अच्छा कर दिखाने के लिये प्रेरित किया है।

कहती हैं कि आज वह जो भी हैं अपनी मां और पिताजी की वजह से है। लता के पिता तारा दत्त भट्ट वन विभाग के रिटायर कर्मचारी हैं। उनकी मां शांति भट्ट गृहणी हैं। लता भविष्य मे निर्देशन के क्षेत्र में मुकाम बनाना चाहती हैं। लता ने बताया कि भ्रम के प्रोड्यूसर संजय कुमार गुप्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें