फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी के अस्पताल बनते जा रहे केवल रेफर सेंटर: व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरकारी अस्पतालों की बदइंतजामी और सुविधाओं के अभाव को लेकर व्यापारियों ने आपत्ति जताई है। साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को बरेली रोड स्थित कार्यालय पर बैठक की। संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि अस्पतालों की स्थिति सिर्फ रेफर सेंटर की होती जा रही है।
प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हल्द्वानी के सरकारी अस्पताल में पर्वतीय क्षेत्र के लोग इलाज कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं लेकिन यहां आकर वे खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं क्योंकि उनको इलाज के नाम पर सिर्फ टहलाया जाता है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, देवेश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, मदन मोहन जोशी, अशोक वार्ष्णेय, संजय वर्मा, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें