फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Rawat: बच्चों ने पहले बयान बदले...फिर कुमाऊं कमिश्नर से कर दी शिकायत; छात्र के लापता होने का मामला

Mon, 18 Mar 2024 07:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में 17 फरवरी से लापता चल रहे छात्र के मामले में पुलिस छात्र के दोस्तों से बातचीत कर सुराग हासिल करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन दोस्तों के परिजन ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत अब कुमाऊं कमिश्नर से की गई है।
 
विज्ञापन
Deepak Rawat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी में 17 फरवरी से लापता चल रहे छात्र के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में पुलिस छात्र के दोस्तों से बातचीत कर सुराग हासिल करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन दोस्तों के परिजन ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत अब कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से की गई है।

काठगोदाम थाना क्षेत्र जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी भास्कर (15) अपने फूफा मोहन सोनवाल के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। 17 फरवरी की सुबह साढ़े 8 बजे भास्कर आवास विकास स्थित स्कूल के लिए निकला लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। पुलिस तफ्तीश में जुटी तो दो दोस्तों ने उससे मिलने की बात स्वीकारी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- लाश का सौदा: पोस्टमार्टम के बदले PRD कर्मी ने मांगी रिश्वत, पैसे लेते वीडियो वायरल; स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

पुलिस ने दोस्तों से कई बार पूछताछ कर ली तो दोस्त अपने परिजनों के साथ शनिवार को कमिश्नर दीपक रावत के पास पहुंच गए। भास्कर के ममेरे भाई विनोद तिवारी ने बताया कि दोस्तों ने कमिश्नर के सामने न सिर्फ पीड़ित परिवार और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया बल्कि यह तक कह दिया कि अब तक उन्होंने पुलिस को जो भी बताया वह सिर्फ एक कहानी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें