फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा : पहली किस्त जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 17 तक मौका

Tue, 11 Aug 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

हज यात्रा के लिए चयनित हुए 1526 यात्रियों में से 1410 ने पहली किस्त जमा कर दी है, 116 की अभी बाकी हैं। उन्हें रकम जमा करने के लिए सात दिन का मौका और दिया गया है। हज समिति ने अंतिम तिथि 10 से बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन हाजी खतीब अहमद ने बताया कि पहली किस्त के रूप में 1,52,300 रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के स्टेट बैंक और यूनियन बैंक के खातों में जमा करनी है। समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी 24 घंटे उपलब्ध है। पहली किस्त जमा करने के बाद यदि कोई चयनित हज आवेदक अपना चयन निरस्त कराता है तो गाइड लाइन-2027 के अनुसार उसकी जमा धनराशि में से 5000 रुपये की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें