फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल होने लगे गुलजार, पब्लिक स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल खुलने के बाद से सरकारी और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। जिले के 215 माध्यमिक विद्यालयों में बृहस्पतिवार को 17,824 बच्चे पढ़ाई करने पहुंचे। वहीं, पब्लिक स्कूल अभी भी बंद चल रहे हैं, इन स्कूलों में ऑनलाइन क्लासें ही चल रही हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं का ऐसा उत्साह है कि उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में संचालित शासकीय और अशासकीय 215 माध्यमिक स्कूलों में 35,800 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। स्कूल खुलने के पहले दिन इनमें दो अगस्त को 15,122 बच्चे पहुंचे थे जबकि तीसरे दिन बच्चों की यह संख्या 16,400 पहुंच गई थी। सरकारी स्कूलों में अधिकतर गरीब परिवारों के बच्चे होने के कारण स्कूल खुलने की उनमें अलग ही खुशी है और स्कूल ड्रेस में नियमित समय पर पहुंच रहे हैं।
उधर, सीबीएसई से जुड़े पब्लिक स्कूल नहीं खुले हैं। हल्द्वानी में लगभग 60 पब्लिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। शासन का स्पष्ट आदेश है कि कोई भी निजी या पब्लिक स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा अन्य कोई फीस वसूल नहीं करेगा, इसे लेकर पब्लिक स्कूलों को आपत्ति है और इसी कारण स्कूल खोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन की बैठक बुलाकर स्कूलों को खोलने के बारे में जल्द निर्णय लिया जाएगा। शासन का आदेश है कि ट्यूशन फीस के अलावा अन्य कोई फीस नहीं ली जाएगी, ऐसे में स्कूल का कैसे संचालन होगा। इस विषय पर बातचीत होगी। जब फीस ही नहीं ले पाएंगे तो स्कूल बस भी कैसे चलाएंगे। - कैलाश भगत अध्यक्ष, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन
-
शासन के आदेश है कि कक्षा नौ से 12वीं तक के सभी स्कूल खुलेंगे, इसके बावजूद अभी पब्लिक स्कूल नहीं खुले हैं। स्कूल संचालकों की ओर से अवगत कराया गया है कि एसओपी के आधार पर तैयारी की जा रही है। उसके बाद स्कूल खोले जाएंगे। स्कूल कब से खुलेंगे यह नहीं बताया गया।
विज्ञापन

- केके गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें