फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार! जरा इधर भी करें नजरें इनायत

Wed, 19 Aug 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 घोड़ाखाल स्थित गोलू देवता के मंदिर से महज एक किमी दूर श्यामखेत रोड में चानपोखर एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो सकता है। बशर्ते सरकार और पर्यटन विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान दें।
विज्ञापन


 किसी भी तरह की कोई सुविधा न होने के बाद भी यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। चानपोखर में कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।

घोड़ाखाल-श्यामखेत रोड स्थित चानपोखर में चाय के बागान हैं। कई सैलानी चाय के बागान देखने यहां आते हैं। चारों ओर चीड़ के हरे भरे जंगल और पास में ही बहती नदी।

प्रकृति का यह नजारा यहां आने वालों का मन मोह लेता है। उक्त भूमि सैनिक स्कूल के अधीन बताई जाती है। चानपोखरा में ‘द बाज बर्ड इन डेंजर’ और ‘मधुमती’ समेत कई लघु और कुमाऊंनी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी और सोहार विवि ओमान में प्रोफेसर राकेश बेलवाल का कहना है कि चानपोखरा की तुलना स्विट्जरलैंड से की जा सकती है। यह स्थान समुद्र सतह से लगभग छह हजार फुट की ऊंचाई पर है।

 यदि सरकार इस क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करे तो यहां आने वाले सैलानियों की संख्या में कई गुना इजाफा होगा और इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें