फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड आपदा: आज भारी वाहनों के लिए खुल जाएगा गौलापुल, भारी बाढ़ में बह गई थी एप्रोच रोड

Mon, 08 Nov 2021 10:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

इससे पहले एनएचएआई ने शुक्रवार को गौलापुल हल्के वाहनों के लिए खोल दिया था। आज सोमवार को कंपनी और एनएचएआई के अधिकारी दोबारा पुल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनाें आई आपदा में बंद हुए गौलापुल सोमवार को भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारी एप्रोच रोड का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को पुल खोले जाने की रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन


एप्रोच रोड पर भारी वाहनों को चलाकर देख लिया है
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेंद्र शर्मा ने कहा कि एनएचएआई की ओर से ठेका प्राप्त कंपनी ने एप्रोच रोड पर भारी वाहनों को चलाकर देख लिया है। भारी वाहनों को चलाने में एप्रोच रोड पर कोई दिक्कत नहीं आई है। सोमवार को कंपनी और एनएचएआई के अधिकारी दोबारा पुल का निरीक्षण करेंगे।

वहीं इससे पहले एनएचएआई ने शुक्रवार को गौलापुल हल्के वाहनों के लिए खोल दिया। इसकी सूचना डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जारी की। उधर, चुनावी वर्ष होने के कारण भाजपाई श्रेय लेने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट सहित भाजपा का पूरा अमला पुल का शुभारंभ कराने के लिए पहुंच गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारियों को बधाई दी
सुबह अजय भट्ट ने गौलापुल में यातायात का शुभारंभ किया। उन्होंने पिछले दिनों गौलापुल का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को मौके पर गौलापुल में यातायात 6 नवंबर तक अनिवार्य रूप से चालू करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को गौलापुल हल्के वाहनों के खोल दिया गया। उन्होंने पुल के त्वरित कार्य के जिला प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारियों को बधाई दी।

इस मौके पर लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, प्रदीप जनौटी, राकेश नैनवाल, प्रकाश गजरौला, लक्ष्मण सिंह खाती, मुकेश बेलवाल समेत अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें