फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दे : कैड़ा

विज्ञापन
धारी क्षेत्र में ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बारे में किसानों से वार्ता करते विधायक राम सिंह कैड़? - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। लॉकडाउन के साथ मंगलवार शाम पहाड़ों में हुई ओलावृष्टि से खेतों में फसलें बर्बाद हो गई। इस पर बुधवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने धारी क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि से 90 प्रतिशत फसलों और फलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

विधायक ने जिला प्रशासन, कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने को कहा है। कैड़ा ने बताया कि भीमताल, ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
कटना के प्रधान कैलाश नेगी ने बताया कि कटना, सुनी, कचलाकोट, भीड़ापानी, नाई, हरीनगर, पंतोली में आलू और मटर की फसल को नुकसान हुआ है। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, थलाड़ी में सुरेश बिष्ट, जंगलियागांव की प्रधान राधा कुल्याल, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने भी फसलों और फलों के हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को सरकार से देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें