फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन उल्लंघन मामले में 200 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
हल्द्वानी में पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेसवार्ता करते डीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कु? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में लॉकडाउन मामले में पुलिस ने 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर्फ्यू के बाद करने की रणनीति बनाई है। इधर डीजी ने घोषणा की है कि लॉकडाउन उल्लंघन मामले में किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। लाइन नंबर आठ में रविवार को पुलिस की टीम मौलाना सहित अन्य लोगों का मेडिकल टेस्ट कराने को लेकर समझाने के लिए बंजारान मस्जिद में थी। पुलिस के बाहर निकलने पर एक अफवाह फैल गई। इसके बाद सैकड़ों की भीड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गई। भीड़ के अनियंत्रित होने पर मौलाना हस्तक्षेप करने आगे आए। पुलिस अधिकारियों और धर्मगुरुओं के समझाने पर भीड़ तितर बितर हो गई। इस मामले में जिला पुलिस ने स्पष्ट कर दिया था कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, लेकिन मुकदमा उस समय दर्ज नही किया था। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि बनभूलपुरा लॉकडाउन मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस अवश्य कार्रवाई करेगी। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें