महिला महाविद्यालय में एडमिशन के लिए पहुंची छात्राएं। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज में स्नातक वर्ग में बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने से वंचित छात्राएं अब ऑफलाइन प्रवेश के लिए आवेदन कर सकती हैं।
प्राचार्य डॉ. शशि पुरोहित ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक जो छात्राएं ऑनलाइन आवेदन किसी कारणवश नहीं कर पाईं, वे ऑफलाइन प्रवेश आवेदन पत्र भरकर 19 अक्तूबर तक महाविद्यालय में जमा कर सकती हैं। जिन छात्राओं ने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन पत्र की हार्डकापी कॉलेज में जमा नहीं की है वे भी 19 अक्तूबर तक जमा कर दें। इसके बाद ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे।
उन्होंने बताया कि ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच के बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष वरीयता सूची जारी की जाएगी। सूची को डिग्री कॉलेज की वेबसाइट www.ipggcchaldwani.org में अपलोड कर दी जाएगी। ऑफलाइन आवेदन पत्र के साथ विश्वविद्यालय का ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 50 रुपये की रसीद एवं सभी आवश्यक अभिलेखों की छाया प्रतियां भी छात्राएं अनिवार्य रूप से लगाएं।
स्नातक प्रथम वर्ष में 92 प्रवेश हुए
हल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज में गुरुवार को स्नातक प्रथम वर्ष में 92 छात्राओं को प्रवेश दिया गया। प्राध्यापक डॉ. फकीर सिंह नेगी ने बताया कि बीकॉम में 11, बीए में 39 बीएससी जेडबीसी में 20, बीएससी पीसीएम ग्रुप में 22 में छात्राओं को प्रवेश दिया गया।