फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से लेकर प्रदेश स्तर में भीमताल का मान बढ़ा रही दो बेटियां

विज्ञापन
भीमताल की दो बेटियां चित्रा नयाल और चारू रावत कबड्डी में पदक और ट्रॉफी के साथ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल। कहते हैं बेटियां बेटों से कम नहीं होती और ये बात भीमताल की दो बेटियों ने सच साबित कर दिखाई है। भीमताल के पांडेगांव की चित्रा नयाल और नलदमयंती ताल की चारू रावत ने कबड्डी प्रतियोगिता में नैनीताल जनपद और प्रदेश स्तर में कई बार स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

चित्रा और चारू ने बिना संसाधनों के कड़ी मेहनत कर जिला का मान प्रदेश स्तर पर बढ़ाया है।। चित्रा नयाल भीमताल स्थित जीजीआईसी में कक्षा 11वीं की छात्रा है और चारू रावत हरमन माइनर स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा है। दोनों स्कूल में पढ़ाई के बाद शाम को नगर के मिनी स्टेडियम स्थित मैदान पर अन्य साथियों के साथ कबड्डी की प्रैक्टिस करती है। दोनों ने बताया कि वह अपने संसाधनों से मेहनत करती है।
वहीं दोनों को कोच मदन खिमाल और मोनिका नयाल प्रशिक्षण देकर कबड्डी में आगे लाने का काम कर रहे हैं। दोनों ने नेशलन कैंप में प्रतिभाग किया है। दोनों का कहना है अगर सरकार और जिला प्रशासन का उन्हें सहयोग मिले तो वह बेहतर प्रदर्शन कर नेशनल में पदक हासिल कर प्रदेश का सम्मान बढ़ाने की क्षमता रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें