फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: साइकिलिंग ट्रायल में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

Sat, 31 Jan 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन का दो दिवसीय स्टेट लेवल ट्रायल का समापन हो गया है। ट्रैक और एमटीबी साइकिलिंग के लिए आयोजित इस चयन प्रक्रिया के अंतिम दिन अंडर-14, 15 और 16 वर्ग की करीब 30 बालिकाओं ने अपनी फिटनेस और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता को परखा गया। इसके लिए 1600 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप और फ्लाइंग जंप प्रतियोगिता शामिल थी। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत और उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के सदस्य मनीष वर्मा के नेतृत्व में बालिकाओं ने नेशनल स्तर पर जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगाया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रायल्स के आधार पर चयनित होने वाले खिलाड़ी आगामी नेशनल ट्रायल में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहां किशोर पाल, महेश बिष्ट, त्रिलोक जीना, श्याम भट्ट, विनय जोशी, गोपाल नेगी, दिनेश रावत समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें