फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी में डूबने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
आकांक्षा
विज्ञापन
कोटाबाग (नैनीताल)। नाथूजाला गांव में सोमवार को पानी की टंकी में डूबने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची कक्षा पांच में पड़ती थी।
विज्ञापन

नाथूजाला गांव निवासी महेश खत्री की दस साल की बेटी आकांक्षा सोमवार को घर पर थी। इस दौरान परिवार के अन्य लोग घर के कामकाज में व्यस्त थे। इस बीच आकांक्षा (10) घर के बाहर बनी पानी की टंकी में गिर गई। काफी देर तक घर वालों ने आकांक्षा को नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की।
आखिर में बच्ची पानी की टंकी में डूबी हुई मिली। इस पर परिजनों ने तत्काल बच्ची को टंकी से निकाला और कोटाबाग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर सलीम अंसारी ने आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया। आकांक्षा के पिता महेश खत्री उजाला हॉस्पिटल काशीपुर में कार्य करते हैं। आकांक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी और तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। आकांक्षा की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें