फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को खा गया बाघ: खेत में घास काट रही थी निकिता, तभी आदमखोर से हुआ सामना, डेढ़ किलोमीटर घसीटकर ले गया शव

Tue, 19 Dec 2023 07:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। नैनीताल के भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा में मंगलवार की शाम 5 बजे खेत में घास काट रही लड़की को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
बाघ का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा में मंगलवार की शाम 5 बजे खेत में घास काट रही लड़की को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। लड़की का शव दो किमी दूर से बरामद कर लिया गया है। लड़की की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


बता दें कि, इससे पूर्व भी बाघ दो महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है। तांडा निवासी आनंदमनि भट्ट ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे निकिता शर्मा (18) पुत्री विपिन चंद्र शर्मा खेत में घास काट रही थी। उन्होंने बताया कि अचानक घात लगाए बाघ ने निकिता पर हमला कर उसे जंगल की ओर उठा ले गया। परिजनों के हल्ला मचाने के बाद बाघ शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के लिए रोष है। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल को रवाना हो गए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें