फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नहीं माने घरवाले..मर रही हूं': प्रेमी को मैसेज कर लड़की ने खाया जहर, आगे आशिक ने जो किया उसे पढ़ करेंगे सलाम

Thu, 21 Dec 2023 07:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

परिजनों के प्रेम विवाह करने से मना करने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले युवती ने प्रेमी को मैसेज कर दिया था। युवक अपने परिजनों को लेकर युवती के घर पहुंचा और युवती के कमरे का दरवाजा खोला तो वह बेसुध अवस्था में मिली।

विज्ञापन
प्रेमी को मैसेज कर लड़की ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां परिजनों के प्रेम विवाह करने से मना करने पर देवलथल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व युवती ने प्रेमी को मैसेज कर दिया था। युवक अपने परिजनों को लेकर युवती के घर पहुंचा और युवती के कमरे का दरवाजा खोला तो वह बेसुध अवस्था में मिली। इसके बाद प्रेमी उसे बचाने के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवलथल तहसील के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती और तहसील के ही दूसरे गांव निवासी 21 वर्षीय युवक का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने जब अपने परिजनों से प्रेमी के साथ विवाह करने का प्रस्ताव रखा तो परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद युवती अपने कमरे में गई और परिजनों के शादी के लिए नहीं मानने का मैसेज प्रेमी को भेजा। उसने मैसेज में लिखा कि परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे हैं इसलिए वह आत्महत्या कर रही है। इसके बाद प्रेमी अपने परिजनों को लेकर युवती के गांव पहुंचा और उसके दरवाजे का कमरा खोला तब तक युवती जहरीला पदार्थ खाकर बेसुध पड़ी हुई थी।
 

विज्ञापन

इसके बाद प्रेमी युवती को मौके पर जिला अस्पताल लेकर आया। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। युवती का पंचायतनामा कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाल हिमांशु पंत का कहना है कि युवती और युवक के मैसेजों को देखने के आधार पर पता चला है कि उनका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के परिजनों का शादी के लिए मना करने के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए थल थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है, जो भी जांच में सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

112 में युवक के किसी दोस्त ने दी सूचना 
इस संबंध में अभी तक थल पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है। न ही पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार का कहना है कि 112 नंबर पर युवक के किसी दोस्त ने युवती के सुसाइड करने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक युवती का शव पिथौरागढ़ पहुंच गया था। अभी मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें