फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar News: भारी बारिश के बाद विकराल रूप दिखा रही कोसी, श्रद्धालुओं के लिए गर्जिया मंदिर बंद

Fri, 13 Sep 2024 11:40 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

गर्जिया देवी मंदिर श्रद्धालु के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है। मंदिर के चारों ओर कोसी नदी का पानी विकराल रूप से बह रहा है। इसको देखते हुए मंदिर समिति और पुजारी की ओर से मंदिर को फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
गर्जिया देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर का प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर श्रद्धालु के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है। मंदिर के चारों ओर कोसी नदी का पानी विकराल रूप से बह रहा है। इसको देखते हुए मंदिर समिति और पुजारी की ओर से मंदिर को फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। नदी का जलस्तर कम होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। 

विज्ञापन


दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। कोसी नदी में विकराल रूप से पानी बह रहा है। कोसी नदी में गर्जिया मंदिर परिसर पूरी तरह से पानी में डूब गया है। कोसी नदी का पानी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर समिति और मंदिर की पुजारी की ओर से मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी श्रद्धालुओं को मंदिर में नहीं आने के कहा गया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जो चिंता का विषय है।

ये पढ़ें- भारी बारिश से मची तबाही: उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में घुसा बारिश का पानी और मलबा, भवन को खतरा; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पांडे ने बताया फिलहाल कोसी नदी में बाढ़ के हालात हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर को बंद किया गया है। नदी का जलस्तर कम होने के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें