फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्जिया में नहीं लगेगा गंगा स्नान का मेला

विज्ञापन
रामनगर गर्जिया मंदिर परिसर में अब तक हुआ निर्माण कार्य। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर में इस बार भी गंगा स्नान का मेला नहीं लगेगा। गर्जिया देवी मंदिर समिति ने कोसी नदी में आई बाढ़ के बाद सुरक्षा कार्यों के चलने से यह फैसला लिया है। पिछले साल कोरोना के कारण यह मेला नहीं हुआ था।
विज्ञापन

गर्जिया मंदिर समिति के सचिव देवीदत्त दानी ने बताया कि 17 अक्तूबर को आपदा के कारण पुल के क्षतिग्रस्त होने से मंदिर अब तक श्रद्धालुओं के लिए बंद है। मंदिर में मरम्मत कार्य चल रहे हैं। मंदिर 20 नवंबर तक बंद रहेगा। ऐसे में 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाला गंगा स्नान का मेला नहीं होगा। पिछले दो साल से कोरोना के कारण गर्जिया मंदिर में गंगा स्नान का मेला नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें