फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: 40 सीढि़यां चढ़ पुल पर पहुंचे गजराज, उत्पात मचाया; गर्जिया मंदिर में सामान तहस-नहस किया; देखें वीडियो

Sat, 04 Oct 2025 10:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर के पुल पर एक हाथी देर रात चढ़ गया। उसने लगभग 40 सीढ़ियां चढ़कर पुल तक पहुंचा, दुकानों का सामान तोड़ा और करीब दो घंटे तक उत्पात मचाने के बाद जंगल लौट गया।

 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ गर्जिया मंदिर के पुल पर चढ़ा हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर में देर रात एक हाथी मंदिर के पुल पर चढ़ गया। पुल तक पहुंचने के लिए हाथी ने करीब 40 सीढि़यां चढ़ीं। उसने वहां दुकानों के सामान को तहस-नहस कर दिया। करीब दो घंटे पुल पर उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया।

विज्ञापन


हाथी बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे मंदिर के पास पहुंचा। हाथी के उत्पात से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। मंदिर के पुजारियों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की ओर से वन कर्मियों की गश्त को बढ़ा दिया गया है। मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि पुल में सामान अस्त-व्यस्त मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरा देखा गया। इसमें हाथी की दो घंटे की हरकत पुजारियों के सामने आई। बताया कि हाथी इससे पूर्व भी सीढि़यों पर चढ़ने का प्रयास कर चुका है। यह पहली बार है कि हाथी मंदिर के पुल तक चढ़ आया।
विज्ञापन


वन्य जीव प्रेमी संजय छिमवाल ने बताया कि हाथियों को कई बार कई जटिल स्थानों पर चलते देखा गया है। हाथियों के लिए सीढि़यां चढ़ना आम बात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें