फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से देहरादून, पिथौरागढ़ के लिए एक घंटे में भरें उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी से उड़ान भरने का सपना पूरा होने वाला है। शनिवार को यहां से पिथौरागढ़ और देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है। हेली सेवा शुरू करने के लिए डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने हरी झंडी दे दी है। हेली सेवा के लिए सुरक्षा की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीजीसीए की टीम ने बुधवार को गौलापार में हेलिकॉप्टर की उड़ान से ट्रायल किया था।
विज्ञापन

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के ऑपरेशनल हेड कर्नल समीर ने बताया कि हेली सेवा शुक्रवार से शुरू होने वाली थी लेकिन कुछ आवश्यक कारणों के चलते इसमें बदलाव किया गया है। अब हेली सेवा शनिवार से शुरू की जाएगी।
देहरादून से हेलिकॉप्टर शनिवार की सुबह करीब नौ बजे उड़ान भरेगा और दस बजे से पहले गौलापार हल्द्वानी स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद यात्रियों को लेने के लिए पंतनगर जाएगा। वहां से हेलिकॉप्टर पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा। पिथौरागढ़ से यात्रियों को लेकर हेलिकॉप्टर देहरादून वापस चला जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि डीसीजीए ने हल्द्वानी हेलीपैड में दीवारों की ऊंचाई कम करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन ने डीजीसीए टीम के निर्देशानुसार चहारदीवारी की ऊंचाई कम कर दी है। सुरक्षा के लिए उड़ान के समय फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

हेली सेवा के फायदे
-जोखिम भरे पहाड़ पर कम समय में सुगम यात्रा
-एक घंटे से कम समय में देहरादून और पिथौरागढ़ का सफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें