फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के ‘सूरज’ के बाद भी अंधेरा

Thu, 25 Jun 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ भीमताल (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
ओखलकांडा ब्लाक की अति दुर्गम ग्रामसभा सुवाकोट-पोखरी में जल्द ही विद्युतीकरण की उम्मीद बंधी है। विधायक दान सिंह भंडारी के प्रयासों के बाद शासन ने इस ग्रामसभा में विद्युतीकरण के लिए 55 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


उक्त धनराशि से गांव में बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर लगाने के साथ-साथ लाइन खिंचने का काम किया जाएगा। बताते चलें कि सुवाकोट पोखरी गांव आजादी के बाद से आज तक विद्युतीकरण से वंचित है।

गांव में लगभग दो सौ से अधिक परिवार रहते हैं। वर्षों पहले शासन ने इस ग्रामसभा को विद्युतीकृत करने के लिए पोल भी लगाए और लाइन भी खिंचवाई, लेकिन करंट नहीं दौड़ा पाए।
विज्ञापन


विधायक दान सिंह भंडारी ने सुवाकोट पोखरी में विद्युतीकरण कराने के मामले को विधानसभा में भी उठाया था।  बुधवार को विधायक भंडारी ने देहरादून में ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक से वार्ता कर सुवाकोट पोखरी में विद्युतीकरण कराने की मांग की।

विधायक ने प्रबंध निदेशक को बताया कि गांव में बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर प्रबंध निदेशक ने ग्रामसभा में विद्युतीकरण के लिए 55 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।

 भंडारी ने बताया कि उक्त धनराशि से लगभग 300 पोल और छह ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि महीने भर के भीतर गांव में विद्युतीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें