फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम ठेकेदारों को चार प्रतिशत आरक्षण संविधान के खिलाफ : भगत

Tue, 18 Mar 2025 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने सोमवार को भवाली में प्रेस वार्ता कर कर्नाटक सरकार की ओर से सरकारी ठेकों में मुस्लिम ठेकेदारों को चार प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन

उन्होंने इस निर्णय को असांविधानिक बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा है जो राष्ट्रीय एकता को कमजोर कर सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि धर्म के आधार पर आरक्षण कैसे दिया जा सकता है। भगत ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के फैसले समाज में विभाजन को बढ़ावा देते हैं और यह देश के लिए खतरनाक हैं।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में अगर उन्हें हाईकमान के निर्देशानुसार कोई जिम्मेदारी दी जाएगी तो वह उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। कहा कि विवाद के चलते जिस तरह मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा दिया वह सराहनीय है और उनकी नेक इच्छा को दर्शाता है। कहा कि भाजपा का हर सिपाही हाईकमान के निर्देशों का पालन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, पंकज बिष्ट, जुगल किशोर मठपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें