फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पेड़ गिरने से चार घंटे जाम

विज्ञापन
रातीघाट में सड़क पर गिरे पेड़ को हटाती जेसीबी और सड़क पर लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रातीघाट के पास सोमवार की सुबह साढ़े तीन बजे पहाड़ी में लगी आग से गरुड़ का विशालकाय पेड़ जल गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पांच घंटे तक वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

जाम में अल्मोड़ा, रानीखेत, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, बागेश्वर की तरफ आने जाने वाले सैकड़ों वाहन फंसे रहे। वन विभाग, एसडीआरएफ, खैरना चौकी और भवाली पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाकर सुबह साढ़े आठ बजे यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें