फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नहीं रहे पूर्व विधायक किशन सिंह तड़ागी

Sun, 12 Nov 2023 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पूर्व विधायक किशन सिंह तड़ागी (101) का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर लांग व्यू तल्लीताल स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता रहा। पाइंस स्थित श्मशान घाट तड़ागी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


तड़ागी पिछले कुछ समय से बीमार थे। हाल ही में उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित निजी अस्पताल भी ले जाया गया था। शनिवार सुबह 8:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश के दौर में नैनीताल विधानसभा सीट से प्रताप भैया को पराजित कर और 1989 में डाॅ.नारायण सिंह जंतवाल को पराजित कर किशन सिंह तड़ागी लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहे। पेेशे से अधिवक्ता तड़ागी वर्ष 1971 में नैनीताल नगर पालिकाध्यक्ष भी रहे। इसी वर्ष मई में उन्होंने अपना 100वां जन्मदिवस मनाया था। तड़ागी अपने पीछे पत्नी गायत्री, पुत्र विजय, पुत्री संगीता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। पाइंस स्थित घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र विजय ने उन्हें मुखाग्नि दी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सरिता आर्या, पूर्व विधायक संजीव आर्य, डाॅ. नारायण सिंह जंतवाल, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, तल्लीताल अध्यक्ष मारुति साह, दीपक साह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल, प्रयाग पांडे, डॉ. आरएस कुंवर, डॉ. टीएस रौतेला, उमेश जोशी, टीआर भट्ट, केदार पलड़िया, बृजमोहन सिजवाली समेत कूटा के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें