फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत अलचौना चांफी में रंजिश में शुक्रवार शाम युवक ने पड़ोसी को गोली मार दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को भीमताल सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे हल्द्वानी भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी इंदर सिंह परिहार निवासी अलचौना को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को चांफी में गोली लगने से युवक के घायल होने की सूचना दी। एसआई भुवन जोशी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मौके से पुलिस ने लाइसेंसी दो नाली बंदूक जब्त कर आरोपी इंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। घायल किशन सिंह निवासी अलचौना चांफी का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां किशन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तारी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें